चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- आनंदपुर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत स्वच्छ एवं स्वास्थ्य ग्राम पंचायत श्रेणी में चयनित आनंदपुर ग्राम पंचायत का राज्य स्तरीय दल ने गुरुवार और शुक्रवार को भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पंचायत के कार्यों, व्यवस्थाओं और विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। राज्य स्तरीय जांच दल में रांची से आए कार्यान्वयन अभियंता अजीत कुमार सिंह, विशेषज्ञ श्मलय पॉल शामिल थे। उनके साथ जिला पंचायतीराज विभाग के डीपीएम, प्रखंड समन्वयक, पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, पंचायत सचिव, उपमुखिया, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया, जेएसएलपीएस कर्मी समेत कई लोग उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंचायत की निर्णय प्रक्रिया, पारदर्शिता और विकास कार्यों में ग्रामीणों की सहभागिता पर चर्चा की गई। जांच द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.