भागलपुर, अप्रैल 28 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट आनंदपुर थाना पुलिस ने एक माह पूर्व भैरोगंज बाजार में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार भैरोगंज बाजार स्थित मोबाइल और सोने-चांदी की दुकान में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें लाखों की संपत्ति चोरी हो गई थी। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा। बेलहर प्रक्षेत्र के एसडीपीओ ने बताया कि मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया गया है और शाम चार बजे थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.