बिजनौर, जून 23 -- धौलागढ़ स्थित आनंदपुर धाम के श्री परमहंस अद्वैत आश्रम में वार्षिक भंडारा एवं सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सत्संग का लाभ उठाया तथा प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को सत्संग के दौरान आश्रम के महात्मा महिपाल भगत ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को सदैव अनुशासन का पालन, सत्कर्म और अपने आचरण को पवित्र रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से अच्छे कर्म करता है, उसे जीवन में सफलता और आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है तथा वह समाज में सम्मानित और श्रेष्ठ व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम में चंद्रपाल भगत, ओमप्रकाश सिंह, नीतीश कुमार, प्रमोद कुमार, राजवीर भगत व तुकमान सिंह आदि अनेक श्रद्धालु रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...