बांका, मार्च 13 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र की चान्दुआरी पंचायत अंतर्गत डकनिया दाह जोर के गहरे पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लहरनियां गांव निवासी मत्ती पुझार के पुत्र गोरखा पुझार(40) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखा पुझार गुरुवार सुबह गांव के समीप स्थित दाहजोर में मछली पकड़ने के लिए गया था। इसी दौरान मछली मारने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर आनंदपुर थानाध्यक्ष तथा सहायक अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ब...