बांका, दिसम्बर 10 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के असुढ़ा पंचायत अंतर्गत गोंदरा गांव में सोमवार देर रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया। मृतक की पहचान तपेश्वर यादव के 32 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार घटनास्थल घर के एक कमरे में युवक का शव मिला, जहां गौतम रस्सी के फंदे से झूलता पाया गया। बताया जाता है कि वह कुछ समय से पारिवारिक कलह से परेशान था, जिसके चलते यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन कुमार से पूछने पर बताया कि घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई है लेकिन परिजनों की ओर से अब तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत थाना में नहीं दिया गया है। गौतम कुमार अपने पीछे एक पुत्र को छोड़ गया है। घटना की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.