आनंदपुर के नारायणटोला में नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन
चक्रधरपुर, जून 8 -- आनंदपुर,संवाददाता। आनंदपुर प्रखंड के नारायणटोला गांव में रविवार को नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया। आनंदपुर के राजा प्रताप रुद्र सिंहदेव एवं उनके छोटे भाई सूर्य प्रताप सिंह देव ने इसका शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने लंबे समय से बिजली व्यवस्था को लेकर हो रही समस्याओं का जिक्र करते हुए नए ट्रांसफार्मर की स्थापना पर खुशी जताई। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों, किसानों और छोटे व्यवसायियों को भी लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ट्रांसफार्मर के शुरू होने से नारायणटोला में उत्साह का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा गांव में विधुत आपूर्ति शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.