मथुरा, मार्च 28 -- बीएसए कालेज स्थित आनन्दपुरी में आप और हम मित्र मंडल द्वारा अष्टमी तिथि पर मां भगवती का जगराता कराया गया। जिसमें भक्तजन माताके भजनों पर झूमते रहे। मोनू जागरण मुजूकियल ग्रुप द्वारा गणेश वंदना, शारदा वंदना के साथ माता के भजनों से पर्वत पर बजो है नगाड़ों मेरी मईया कौ, माता जिनको याद करे वो लोग निराले होते हैं भजनों से पूरा पंडाल झूम उठा। राधा-कृष्ण, भोलेनाथ पार्वती,काली मां एवं दुर्गाजी की झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया। सभी भक्तों को हलुआा व चना का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री पंच दशानामि जूना अखाड़ा से साध्वी मीरा गिरी, प्रमोद कुमार, अमरसिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी विकास खत्री, शुशील गौतम, नीरु भाभी,मोर मुकुट व्यास जी, बालकृष्ण जी,उदय ब्रजवासी, योगेश योगी, मिंटू गोला, राहुल कुमार, मुकेश गोला, हरिवंश, लक्की, विमला...