मेरठ, अप्रैल 14 -- सोमवार को आनंदपुरी दिगंबर जैन मंदिर में महबूब सिंह जैन की पुण्यतिथि पर शांति महामंडल विधान कराया गया। भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक और शांतिधारा कराई गई। शांतिधारा करने का सौभाग्य सुनील जैन को प्राप्त हुआ। विधान के बाद देव शास्त्र गुरु और भगवान महावीर की पूजा की गई। विधान करा रहे पंडित मनोज शास्त्री ने बताया कि शांति विधान में भगवान के गुणों की महिमा का वर्णन किया है। भगवान में अनंत गुण थे जिनका वर्णन करना असंभव सा प्रतीत होता है। शाम को मंदिर में 48 रत्नमयी में दीयों से भगवान की आरती की गई। मौके पर मनीष जैन, अभिषेक जैन, अनीता जैन, तनु जैन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.