महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन परियोजना अब धरातल पर आकार लेने लगी है। जिला मुख्यालय के समीप महुअवा में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के लिए अधिग्रहित भूमि पर मिट्टी भराई व रोलर से समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही परियोजना के मार्ग में आने वाली नहरों पर क्रॉसिंग के लिए ब्रिज के पिलर खड़े करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।करीब 52.7 किमी लंबी इस नई रेल लाइन के लिए 958.27 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जानी है। प्रथम चरण में घुघली से महराजगंज तक लगभग 25 किमी का ट्रैक बिछाई जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में महराजगंज से आनंदनगर के बीच लगभग 27.7 किमी रेल लाइन का निर्माण होगा। इस पूरे रूट पर परसिया बुजुर्ग, पकड़ी नौनिया, महराजगंज, शिकारपुर, पिपरा मुंडेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.