महाराजगंज, मार्च 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत आनंदनगर के गौतम बुद्ध व्यावसायिक भवन के 41 दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। किराया बढ़ाने और 24 लाख की आरसी जारी होने के विरोध में पिछले पांच दिनों से दुकान बंद कर धरना-प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों पर जारी आरसी को तहसीलदार फरेंदा ने वापस लिया है। एक दिन पहले बुधवार को दुकानदार फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में डीएम से मिलकर अपनी पूरी बात रखी थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने आरसी की नोटिस वापस ली है। नगर पंचायत आनंदनगर में वर्ष 1988 मुख्य बाजार में स्थित गौतम बुद्ध व्यावसायिक भवन का निर्माण किया गया था। इसमें 41 दुकानदारों को दुकान आवंटित की गई थी। विगत दिनों दुकानदारों के विरुद्ध लगभग 24 लाख की आरसी जारी की गई, जिसके बाद से ही दुकानदार आंदोलित थे। विधायक वीरेंद्र चौधरी के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.