रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- रुद्रपुर। आनंदखेड़ा नंबर एक में आयोजित श्री-श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रतिभाग कर भक्तिमय वातावरण में संकीर्तन का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने महामंत्र का जाप करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति की ओर से पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। मानमुक्ति सम्प्रदाय, जय जगन्नाथ सम्प्रदाय, कृष्णदासी सम्प्रदाय, ब्रजेश्वरी सम्प्रदाय और गोपी कृष्ण सम्प्रदाय की मंडलियों ने भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में शांत...