मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- जयपुर के ज्ञान विहार स्कूल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 24 व 25 जनवरी को आयोजित खेल कराटे स्कूल गेम्स सीजन 3 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्कूली कराटे राष्ट्रीय चैंपियनशिप स्तर पर आयोजित की गई। चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक स्कूली टीमों ने भाग लिया। खेल कराटे स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में दस वर्षीय वर्ग में मुजफ्फरनगर की आध्या ने कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश के साथ जनपद का नाम रोशन किया है। आध्या केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ में अध्ययनरत हैं और आध्या के पिता आदित्य संतोष हास्पिटल मुजफ्फरनगर के एमडी हैं। आध्या के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.