आगरा, जनवरी 3 -- उदयपुर में खेले गए लेक सिटी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का खिताब आध्या क्रिकेट अकादमी ने जीत लिया। फाइनल में आध्या क्रिकेट अकादमी ने केटी क्रिकेट अकादमी को 59 रन से हराया। विजेता टीम के ओम वर्मा को फाइनल मैच का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उदयपुर के केटी क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए फाइनल का टॉस आध्या अकादमी के कप्तान ओम वर्मा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आध्या अकादमी ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। कप्तान ओम वर्मा ने शानदार शतक 107 रन, राघवेंद्र सोलंकी ने 55 और श्रेया यादव ने 35 रन बनाए। केटी अकादमी के लिए रुद्र प्रताप, हितेश मिनेरिया, धीमान कलाल और रुद्राक्ष ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केटी अकादमी की टीम 27.2 ओवर में 184 रन पर ऑलआउट हो गई। काव्य गुप्ता ने 43, गवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.