इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- इटावा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सिविल लाइन शाखा पर संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी का प्रथम स्मृति दिवस विश्व एकता दिवस के रूप में मनाया गया। संस्था के लोगों ने दादी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया । केंद्र प्रभारी बीके नीलम ने कहा कि 12 वर्ष की आयु से ब्रह्माकुमारी संस्था में आने के बाद दादी निरंतर संस्था के उत्थान में अग्रसर रही। वर्ष 2014 में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की थी। वह युवा प्रभाग की अध्यक्षा भी रहींऔर 2015 में उन्हें भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया।बीके प्रीति ने कहा कि दादी ने अपने ममतामयी व्यवहार, मधुर वाणी और सत्यवादिता से हर दिल पर अमिट छाप छोड़ी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दादी के चित्र पर पुष्पांजलि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.