संजोग मिश्र, जून 20 -- तीर्थयात्राओं और आध्यात्म में रुचि का इंसान के दिमागी सेहत पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली के पांच डॉक्टरों की टीम ने पिछले साल यानी 2025 में हुए प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं पर एक स्टडी की। इस स्टडी में सामने आया है कि नियमित तीर्थयात्रा और आध्यात्मिक गतिविधियां मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। डॉक्टरों की स्टडी के अनुसार जो लोग लगातार धार्मिक यात्राओं और आध्यात्मिक अभ्यासों से जुड़े रहे, उनमें अवसाद और चिंता के लक्षण अपेक्षाकृत कम पाए गए। यह अध्ययन महाकुम्भ 2025 के दौरान संगमनगरी में संचालित एक उपकेंद्र अस्पताल के मनोचिकित्सा एवं परामर्श विभाग में आने वाले मरीजों पर आधारित है। शोधकर्ताओं ने नौ जनवरी से 27 फरवरी 2025 के ब...