लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- धौरहरा, संवाददाता। संत गोस्वामी तुलसीदास की कर्म स्थली राम वाटिका धाम में चल रहे संत तुलसीदास महोत्सव व श्रीराम नाम महायज्ञ में रविवार को हजारों लोग शामिल हुए। यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डाली। वहीं राम वाटिका उत्थान समिति के द्वारा आध्यात्मिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पांच से स्नातक तक के करीब सौ बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा प्रभारी के रूप में योगेंद्र मिश्रा, संदीप तोमर, जुगुल किशोर, शुभम पाण्डे, शिवम पाण्डे, सुरजीत यादव, दिलीप रस्तोगी मौजूद रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दिन मे सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। वहीं रात्रि में बरसाना से आई रासलीला मडंली के द्वारा रासलीला, रासविहार,मय...