गया, दिसम्बर 25 -- गुरुआ बाजार स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में का समापन गुरुवार को हुआ। महायज्ञ में विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गायत्री महायज्ञ जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और लोगों को संस्कार और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा कि अपने विचारों और आचरण को श्रेष्ठ बनाते हुए अपने जीवन को लोककल्याण के लिए समर्पित करें। अध्यक्ष ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों की सराहना की। महायज्ञ के दौरान हवन, मंत्रोच्चार और दीप यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा यज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.