दुमका, मार्च 9 -- दुमका। प्रतिनिधि रानेश्वर प्रखंड के गुलामसुली गांव के छोटा गुलामसुली टोला में गांव के लेखा होड़ (गांव को संचालित करने वाले) तथा ग्रामीणों की पहल पर संताल आदिवासी समुदाय की ओर से अपने पारंपरिक पूजा स्थल मांझी थान में साप्ताहिक पूजा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर गांव के महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने सामूहिक रूप से मांझी थान में एकत्र होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धूप, अगरबत्ती, जल, लड्डू, गुड़ एवं चूड़ा अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए मांझी थान में सामूहिक साप्ताहिक पूजा अत्यंत आवश्यक है। यह पूजा संताल आदिवासी समाज के आराध्य देव मरांग बुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आयोजित की जाती है। ग्रामीणों के अनुसार साप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.