गिरडीह, मई 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आईक्यूएसी सेल के तत्वावधान में बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय लेक्चर सीरीज के चौथे दिन शुक्रवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कबीर ज्ञान मंदिर गिरिडीह की साध्वी गीता बहन एवं साध्वी नरवदा बहन उपस्थित रही। कॉलेज की प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला एवं डीएलएड प्रभारी डॉ हरदीप कौर ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। साध्वी बहनों ने अपने ओजस्वी एवं आध्यात्मिक विचारों से विद्यार्थियों को तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई।

तनाव और समाधान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक तनाव एक गंभीर चुनौती बन चुका है, जिससे मुक्ति पाने के लिए सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन, ध्यान ए...