प्रयागराज, अगस्त 12 -- चिन्मय मिशन के 75 गौरवशाली वर्ष (1951-2026) पूर्ण होने पर देशभर में 'चिन्मय अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इस अवसर पर निकाली गई 35 हजार किमी की अखिल भारतीय आध्यात्मिक यात्रा 'चिन्मय अमृत यात्रा' गुरुवार को प्रयागराज पहुंच रही है। इस यात्रा के साथ प्रदर्शनी बस भी रहेगी जिसमें गुरुदेव स्वामी चिन्मयानन्द के जीवन, कार्य और चिन्मय मिशन की 75 वर्षों की यात्रा को दर्शाया जाएगा। शाम पांच बजे एएमए ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होगा। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य अल्पना डे ने बताया कि उनके विद्यार्थी गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद के जीवन से जुड़े संदर्भ प्रस्तुत करेंगे। शुक्रवार को सुबह नौ बजे एमपीवीएम एवं पतंजलि ऋषिकुल के विद्यार्थियों के साथ युवा संवाद होगा। शाम को पत्थर गिरजाघर से शोभायात्रा नि...