आध्यात्मिक मेले का फोकस युवाओं,जनसंख्या जागरूकता पर
कानपुर, अक्टूबर 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। युवाओं को केंद्र में रखकर प्रस्तावित हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले को भव्य और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। 26 से 30 नवंबर तक ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में होने वाले मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में करीब 250 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। बैठक में तय किया गया कि मेले के अधिकांश सत्र युवाओं के मार्गदर्शन और उनके व्यक्तित्व निर्माण पर केंद्रित होंगे। कार्यक्रम के विभिन्न आयामों की जिम्मेदारी और अध्यक्षता भी विद्यार्थियों को सौंपी जाएगी। बैठक में कहा गया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना मेले का प्रमुख उद्देश्य रहेगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.