बिहारशरीफ, मार्च 9 -- नालंदा में दुनियाभर के युवाओं ने भरी हुंकार फोटो: नालंदा 01 : नालंदा खुला विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में पुस्तक का विमोचन करते डा. संजय पासवान, डॉ. अनामिका पासवान व अन्य। ​नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को 'यूथ डायलॉग फॉर स्पिरिचुअल टूरिज्म डेवलपमेंट' विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की आगाज हुआ। डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार परिषद और ओडिशा की संस्था 'प्रोजेक्ट पॉइंट' द्वारा आयोजित इस संवाद में दुनियाभर के युवाओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि आध्यात्मिक पर्यटन से जुड़कर ही भारत विकसित होगा। ​कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान ने कहा कि आज युवाओं और दलित समाज में आध्यात्मिकता के महत्व को समझने की बड़ी आवश्यकता है। करुणा कोई कृपा, दया या महज एक भाव नही...