मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- बुढ़ाना। कस्बे के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम में महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में संचालिका बीके ममता दीदी, मुख्य वक्ता बीके दिनेश, बीके सुरभि व बीके ललिता ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का स्मृति दिवस है। शिव बाबा मानव जीवन में शांति, पवित्रता, आत्म जागृति और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देते हैं। इसके बाद परमात्मा शिव बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उमंग के साथ मनाया गया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में शिव बाबा का ध्वज फहराया गया। सभी ने समाज में सद्भाव और आध्यात्मिक जागृति फैलाने की प्रतिबद्धता जताई...