आध्यात्मिक ज्ञान ग्रहण करें अभिभावक, बच्चों को भी संस्कारों से जोड़े : आत्मज्ञानानंद
संभल, जुलाई 17 -- भोले महाराज और मां मंगला की प्रेरणा से हंस ज्योति-ए यूनिट ऑफ हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली के तत्वावधान में रिठाली स्थित श्री शिव मंदिर तथा ठिलूपुरा के श्री हनुमान मंदिर में जनकल्याण सत्संग समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाया। श्री हंसलोक आश्रम, छतरपुर (दिल्ली) से पधारे महात्मा आत्मज्ञानानंद ने कहा कि भारत संतों और महापुरुषों की पावन भूमि है। भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, महात्मा बुद्ध, महावीर स्वामी, गुरु नानक, स्वामी विवेकानंद और छत्रपति शिवाजी जैसे महापुरुषों ने अध्यात्म और सत्संग के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रिठाली-ठिलूपुरा में गूंजा सत्संग का संदेश, युवाओं को अध्यात्म से जुड़ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.