वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आध्यात्मिक जगत को समर्पित 'अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र' पुस्तक का विमोचन ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरुशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया। शनिवार को विमोचन समारोह शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ में हुआ। इस पुस्तक में ज्योतिष्पीठाधीश्वर के प्रवचनों का संकलन है। इसे श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए पुस्तक का रूप दिया गया है। पुस्तक का संपादन योगेशनाथ त्रिपाठी ने किया है। इस अवसर पर आशीर्वचन में शंकराचार्य ने कहा कि प्रसन्नता यह नहीं है कि यह पुस्तक हमारे प्रवचनों का संकलन है, बल्कि प्रसन्नता का विषय यह है कि हमारे ही विद्यालय से पढ़ चुके छात्र योगेशनाथ त्रिपाठी ने इसका सफलतापूर्वक संपादन किया है। यह अत्यंत संतोष का क्षण है। विमोचन समारोह में प्रकाशन विभाग के प्रमुख रंजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.