रांची, जनवरी 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से जगन्नाथपुर में प्रस्तावित योगदा सत्संग शैक्षणिक संस्थान (इंटर कॉलेज) भवन का भूमि पूजन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। वरिष्ठ संन्यासी स्वामी पवित्रानंद ने उपस्थित श्रद्धालुओं, शिक्षाविदों और अतिथियों को संबोधित करते हुए संस्थान के विजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के विचारों के अनुरूप व्यक्ति के आध्यात्मिक और शैक्षणिक विकास में संतुलित समन्वय आवश्यक है। इसी पृष्ठभूमि में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार के लिए इस नए भवन की परिकल्पना की गई है। कार्यक्रम में स्वामी भास्करानंद ने प्रस्तावित भवन की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि यह इंटर कॉलेज झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड से संबद्ध होगा। आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.