चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के गोईलकेरा-आनंदपुर सीमा क्षेत्र के (गोईलकेरा प्रखंड) के पारलीपोस स्थित विश्व कल्याण आश्रम (समीज) में आध्यात्मिक उत्थान मंडल की ओर से आयोजित वार्षिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के मद्देनजर पौसेता रेलवे स्टेशन में आठ एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। पश्चिम सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों के लाभुक मरीजों के इस नि:शुल्क शिविर में स्वास्थ्य जांच व इलाज के लिए रेलवे की ओर से सहुलियत मुहैया कराने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठ ट्रेनों का पौसेता में एक मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। 28 फरवरी से 6 मार्च तक पौसेता में रुकेगी ये ट्रेनें ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 16.09 पं. 16.10 बजे खुलेगी। ट्रेन नंबर 13288 आरा - दुर्ग साउथ बिहा...