आधे हल्द्वानी में नहीं पहुंच रहा गौला का पानी
हल्द्वानी, मई 21 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। भीषण गर्मी के असर से हल्द्वानी में पानी का गंभीर संकट बन गया है। पेयजल की मांग बढ़ने पर गौला नदी से मिलने वाला पेयजल आधे शहर में ही खत्म हो जा रहा है। ऐसे में अन्य क्षेत्र ट्यूबवेल से मिलने वाले पानी पर निर्भर हैं। ट्यूबवेल खराब होने पर लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं। हल्द्वानी की लाइफ लाइन गौला नदी के पानी को शीशमहल के फिल्टर प्लांट में साफ कर जल संस्थान पेयजल की आपूर्ति करता है। सामान्य स्थिति में नगर निगम के सभी साठ वार्डों तक गौला का पानी पहुंच जाता है। अब गर्मी के असर से पानी की मांग बढ़ने पर निगम के 33 वार्डों तक ही प्लांट से पानी पहुंच रहा है। निगम क्षेत्र के 27 वार्डों में पेयजल के लिए पूरी तरह से निर्भरता ट्यूबवेल के पानी पर है। इन वार्डों में ट्यूबवेल खराब होने पर लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.