आधे से ज्यादा गोशालाओं पर नहीं पहुंच रही कंट्रोल रूम की नजर
कन्नौज, जुलाई 15 -- कन्नौज : जिले में गोवंश संरक्षण को लेकर बनाई गई डिजिटल निगरानी व्यवस्था जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है। गोशालाओं में रह रहे निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए लगाए गए सीसी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ने की योजना फिलहाल अधूरी पड़ी हुई है। शासन और डीएम के निर्देशों के बावजूद जिले की आधे से अधिक गोशालाएं अब भी कंट्रोल रूम की सीधी निगरानी से बाहर हैं, जिससे व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जिले की 125 गोशालाओं में से अब तक केवल 60 गोशालाओं के कैमरे ही कंट्रोल रूम से जोड़े जा सके हैं, जबकि 65 गोशालाओं में कैमरे या तो बंद पड़े हैं या फिर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण उनकी लाइव फीड कंट्रोल रूम तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में गोशालाओं में गोवंशों की स्थिति, चारा-पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.