फतेहपुर, जून 14 -- फतेहपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित जीआईसी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। इस परीक्षा में बड़ा उलटफेर उपस्थिति को लेकर रहा, जहां पंजीकृत 2,773 अभ्यर्थियों में से आधे से अधिक यानी 1,576 लोग परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। केवल 43 प्रतिशत परीक्षार्थी ही केंद्रों पर नजर आए। वहीं, परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि भूगोल और अर्थशास्त्र के सवाल काफी घुमावदार और कठिन थे, जबकि हिंदी और गणित के प्रश्नों ने उन्हें काफी राहत दी। करीब 13 विषयों के प्रवक्ताओं के लिए आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों ने बताया कि सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत इतिहास और नागरिक शास्त्र के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे, जबकि भूगोल और अर्थशास्त्र के प्रश्न काफी उलझाऊ रहे। वहीं, हि...