बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन ने मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के आधे से अधिक चिकित्सक व कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। इससे नाराज डीएम ने अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही अस्पताल के बदहाल शौचालय, वार्डों तथा परिसर में गंदगी मिलने पर भी डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए, साफ-सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए। डीएम विपिन कुमार जैन बगैर किसी सूचना के अचानक सुबह नौ बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंच गए। डीएम के पहुंचते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर उसे अपने...