प्रयागराज, अप्रैल 5 -- राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक) शिक्षक भर्ती के कंप्यूटर विषय की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में संपन्न हुई। 28 जुलाई 2025 को जारी विज्ञापन के आठ महीने बाद आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 70496 अभ्यर्थियों में से लगभग 43.26 प्रतिशत उपस्थित रहे। 1056 पदों के के लिए आयोजित परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, लखनऊ और वाराणसी में 160 केंद्र बनाए थे। अभ्यर्थियों की मानें तो प्रश्नपत्र बहुत कठिन था। सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न तो औसत दर्जे के थे लेकिन विषय के प्रश्न बहुत कठिन थे। इस विषय की प्रारंभिक परीक्षा में भी निर्धारित सीटों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों का सफल होना मुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.