बरेली, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के 182 पदों के लिए रविवार को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 9:30 से 11:30 तक हुई परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को प्रदेश के आठ जिलों बरेली, अलीगढ़, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी के 210 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 93420 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। बरेली में आठ केंद्रों पर आयोजित की गई परीक्षा में 11196 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 5148 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे, जबकि 6048 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण बनाने के लिए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया । परीक्षा खत्म होने के बाद परीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.