आधे शेड और झूलते तारों से चारबाग स्टेशन पर मंडरा रहा खतरा
लखनऊ, मई 30 -- चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर शुक्रवार को शेड गिरने की दहशत अभी भी कायम है। कारण है कि कॉनकोर्स निर्माण के कारण कई प्लेटफार्मों पर लगे शेड को कहीं आधा हटाया गया है तो कहीं उसका थोड़ा ही हिस्सा। शेड हटाने के बाद उसकी देखरेख न किए जाने से शेड के किनारे से बिजली के तार लटक कर झूल रहे हैं। कहीं आधा-अधूर शेड दिखने में ही भयावह लग रहा है। स्टेशन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों में शेड को लेकर दहशत हो गई है। प्लेटफार्म नंबर तीन से सात पर कई स्थानों पर पहले से लगे शेड हटाए गए हैं तो कुछ स्थानों पर आधा हटा कर शेष हिस्से को छोड़ दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर तीन-चार पर एफओबी से आने के बाद कुछ दूर पर ही एक शेड लगा है जिसका काफी हिस्सा हटाया जा चुका है। इस शेड के एक सिरे से बिजली के तार निकले हैं, जो नीचे की ओर झूल रहे हैं। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.