धनबाद, मई 25 -- एसआईआर को लेकर जिले में वैसे मतदाता जिनकी मैपिंग 2003 के वोटर लिस्ट से नहीं हुई है, उसका प्रकाशन 23 मई को सभी बूथों में होना था, लेकिन 24 मई तक भी बूथों में इसकी सूची नहीं लग पाई। रविवार को वोटर लिस्ट से मैपिंग कराने पहुंचे वोटर वापस लौट आए। जिले में 50 प्रतिशत से अधिक बूथों पर ताला लटका हुआ था। जिला निर्वाचन विभाग ने घोषणा करते हुए कहा था कि रविवार को सभी बूथों में अनमैप्ड वोटरों की सूची प्रकाशित की जाएगी। प्रशासन की घोषणा पर लोग पहुंचे तो उन्हें निराशा हुई। शहर के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरटांड़ में सुबह 11.15 तक कोई बीएलओ नहीं पहुंचा था। यह भी पढ़ें- बेड़ो के बूथों पर दूसरे दिन भी मतदाताओं ने कराई मैपिंग भूली स्कूल में भी दोपहर तक एक भी बीएलओ नहीं था। यहां भी ताला बंद किया हुआ था। खालसा स्कूल बैंकमोड़ में भी लोग पहुंचे त...