आधे छात्रों को ही मिल पाता है हॉस्टल, सीट वृद्धि से और बढ़ेगी परेशानी
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़ने के साथ छात्रों के लिए हॉस्टल की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें 120 से बढ़ाकर 150 किए जाने के बाद नए सत्र में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से कक्षाएं शुरू होने की संभावना है, लेकिन प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में पर्याप्त हॉस्टल व्यवस्था नहीं है।
छात्रों की संख्या मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में एमबीबीएस के विभिन्न वर्षों के छात्रों और इंटर्न की संख्या 600 से अधिक है। फ्रेशर्स के नए नामांकन व एक सीनियर बैच के निकलने के बाद यह संख्या बढ़कर 630 के करीब हो जाएगी। इसके अलावा करीब 250 पीजी छात्र भी अध्ययनरत हैं। कुल छात्रों में से लगभग आधे के लिए ही हॉस्टल की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.