आधे घंटे लिफ्ट में फंसी रही कारोबारी की पत्नी; अटकी रहीं सांसें, फिर ऐसे बची जान
संवाददाता, सितम्बर 30 -- मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित श्याम अपार्टमेंट में बुधवार सुबह लिफ्ट की खराबी ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए। बिजली गुल होने के बाद गुड़ व्यापारी की पत्नी पूजा मित्तल करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसी रहीं। महिला ने शोर मचाया तो अपार्टमेंट के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह लिफ्ट खोलकर उन्हें बाहर निकाला। बाहर आते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।आधे घंटे लिफ्ट में फंसी रही कारोबारी की पत्नी गुड़ व्यापारी मोहित मित्तल के मुताबिक, वह पत्नी पूजा और बच्चों के साथ अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पूजा जिम से लौटकर लिफ्ट से छठी मंजिल पर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.