सिमडेगा, मई 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में शनिवार को तीन बजे के बाद मौसम ने करवट ली। इसके बाद मुसलाधार बारिश हुई। इससे तामपान में कमी दर्ज की गई। साथ ही मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान तेज हवा भी चली। इससे जगह जगह पेड़ की डाली टूट गई।

पेड़ गिरने के कारणइधर तेज हवा से कुंजनगर में एक पेड़ गिर गया। इससे बिजली का तार टूट गई। वहीं खूंटीटोली शिव नगर में भी एक पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। वहीं बिजली भी घंटो तक बाधित रही।

जल निकासी की समस्याइधर आधे घंटे की हुई बारिश ने नप की पोल खोल दी। कई स्थानों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से सड़कों में ही पानी जमा हो गया। खास कर वीर बुधु भगत चौक के पास समस्या गंभीर नजर आई। इससे लोगों को आने जाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ में भी बेमौसम बारिश ने गर्मी से ...