उरई, अप्रैल 4 -- माधौगढ़, संवाददाता। अप्रैल माह में अचानक हुई आधे घंटे की ओलावृष्टि ने माधौगढ़ क्षेत्र का पूरा नजारा बदल दिया। तेज आंधी और बारिश के बाद शुरू हुई ओलों की बारिश ने देखते ही देखते सड़कों और खेतों को सफेद चादर से ढक दिया और पूरा क्षेत्र कश्मीर और शिमला जैसा दिखाई देने लगा। सड़कों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोग अचानक हुए मौसम परिवर्तन से हैरान रह गए। कई स्थानों पर लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हो गए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इस नजारे को देखने के लिए लोग बाहर निकल आए। ओलों के कारण खेत-खलिहानों में भी सफेदी छा गई और किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। गेहूं और दलहनी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को कुछ समय के लिए थाम दिया और यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.