प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बुधवार शाम आई आधे घंटे की आंधी में मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। जानमाल की हानि के बाद प्रशासनिक अमला अब राहत और बचाव कार्य में जुटा है। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर उनके आश्रितों को मुआवजा राशि दिलाई जा रही है। प्रशासनिक दावा है कि इस आंधी में 20 पशु हानि और पांच लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि प्रशासन उनकी जानकारी दे रहा है, जो उसके पास आए हैं, जिन्होंने अस्पतालों में पहुंचकर खुद इलाज कराया, उनकी संख्या इससे कहीं अधिक होने का अनुमान है।बुधवार शाम आई आंधी और तेज हवा में काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- आधे घंटे की आंधी में 21 की मौत, पांच घायल एडीएम वित्त एवं राजस्व व प्रभारी प्राकृतिक आपदा मामला ने बताया कि मरने वालों में कुतुबुद्दीनपुर फूलपुर की 30 वर्षीय सविता, छह वर्षीय अ...