नई दिल्ली, फरवरी 5 -- जेल की पाठशाला की बात करें या पाकशाला की। दोनों के लिए समृद्ध प्रबंध किया गया है। पहले शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा कर लें। भभुआ मंडल कारा में 556 बंदी हैं। इनमें 210 बंदी मैट्रिक के परीक्षार्थी हैं। इनकी परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। जबकि छह बंदी 2 फरवरी से शुरू इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे हैं। इस कारा में 35 ऐसे बंदी हैं, जो दूरस्थ शिक्षा के तहत खाद्य एवं पोषण प्रमाण पत्र का कोर्स कर रहे हैं। इन्हें पढ़ाई पूरी करने के लिए गृह विभाग (कारा) द्वारा स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और संसाधनयुक्त पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लाइब्रेरी में विषयवार के अलावा कई बड़े लेखकों की ज्ञानवर्द्धक किताबें उपलब्ध हैं। अलग पढ़ाई करने के लिए प्रबंध किया गया है। उपलब्ध कराए गए शैक्षणिक माहौल में बंदी छात्र कोर्स पूरा कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.