बरेली, अप्रैल 9 -- काला इमामबाड़े में बुधवार को मजलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर ईरान में हुए हमले के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा और लोगों की आंखें नम नजर आईं। मोहल्ला छीपीटोला स्थित काला इमामबाड़ा में मजलिस का आयोजन मौलाना समर हैदर आब्दी की ओर से किया गया। इसमें भारत में ईरान के प्रतिनिधि आयतुल्ला अब्दुल मजीद हकीम इलाही विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा है कि दुनिया की बड़ी ताकतें आधुनिक हथियारों के दम पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर सकती हैं, लेकिन अंतिम फैसला परवरदिगार का ही होता है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर निशाना साधते हुए ईरान पर हुए हमलों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन हमलों में अत्याधुनिक और बेहद शक्तिशाली हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.