कन्नौज, मार्च 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका परिषद छिबरामऊ द्वारा 17 बीघा भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बृहद गौशाला बनकर लगभग तैयार हो गई है। इस गौशाला में एक साथ करीब 500 गोवंश को रखने की व्यवस्था की गई है। लंबे समय से लंबित इस परियोजना को नगरपालिका अध्यक्ष मनोज दुबे की पहल से गति मिली और अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। गौशाला क्षेत्र में गोवंश संरक्षण के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। -पंखे, फव्वारे और गोबर गैस प्लांट की व्यवस्थाछिबरामऊ। गौशाला को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। परिसर में गौवंश रखने को बनाए गए 5 शेड समेत कुल 135 पंखे लगाए जाएंगे, जिससे गर्मी के मौसम में गायों को राहत मिल सके। इसके अलावा ठंडक के लिए पानी के फव्वारों की भी टीन शेड में व्यवस्था की गई है। गौशाला में 5 किलोवाट क्षमता का गोबर गैस प्ला...