वाराणसी, फरवरी 26 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। रोहनिया थाना अगले एक साल में नए कलेवर में नजर आएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नए भवन के निर्माण के लिए बुधवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने भूमि पूजन के बाद बटन दबाकर शिलान्यास किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि 10 करोड़ की लागत से भूतल और दो मंजिला भवन बनेगा। नए भवन में बैरक, निरीक्षक एवं उप निरीक्षक के आवास, कार्यालय, जनता के बैठने के लिए सभागार, महिलाओं के लिए समुचित व्यवस्था, एसीपी कार्यालय और एक भव्य मंदिर का भी निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कराया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 8 महीने में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। जनपद में कई थानों का नवीनीकरण हो रहा है या फिर हो चुका है। इसमें फूलपुर, लालपुर पांडेयपुर, बड़ागांव कुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.