आरा, जून 12 -- -निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री करेंगे उदघाटन, निर्माण पर खर्च हुए 82.93 लाख रुपए -जमीन की खरीद-बिक्री करने के लिए यहां आने वाले लोगों को मिलेगी वातानुकूलित सुविधाएं -जीविका दीदी की कैंटीन की चाय-नाश्ते की सुविधा भी उपलब्ध

आधुनिक सुविधाएं आरा, हमारे संवाददाता। आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नवनिर्मित आरा निबंधन कार्यालय का उदघाटन आज शनिवार को होगा। विभाग की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बिहार सरकार के निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर डीएम-एसपी समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके निर्माण पर 82.93 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। नवनिर्मित इस कार्यालय के उद्घाटन के बाद यहां जमीन की खरीद-बिक्री करने के लिए आने वाले लोगों को वातानुकूलित सुविधाएं मिलेंगी। इस हॉल को वातानुकूलि...