मैनपुरी, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन विकास योजनाओं से मैनपुरी में धार्मिक, सांस्कृतिक, ग्रामीण और ईको पर्यटन को नई दिशा मिल रही है। वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक जिले में कुल 138.68 करोड़ रुपये की धनराशि से विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्थानीय आस्था के केंद्रों और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों को मॉर्डन सुविधाओं से जोड़कर मैनपुरी को एक नई पर्यटन पहचान दी जा रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मैनपुरी के धार्मिक, ग्रामीण और ईको पर्यटन स्थलों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। करहल के सहन में ग्रामीण पर्यटन के तहत थीमेटिक गेट, करीमगंज में शनिदेव मंदिर का सौंदर्यीकरण और किशनी क्षेत्र में सारस पक्षियों के विचरण स्थल के लिए साइनेज लगाए गए हैं। साथ ही, मैनपुरी शहर के घंटाघर पर फसाड लाइटि...