मधुबनी, मार्च 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को नगर भवन में जिला स्तरीय करियर उन्मुखीकरण सह मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीएम मुकेश रंजन ने कहा कि आज के समय में करियर के अवसर काफी व्यापक हो चुके हैं और छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार सही दिशा चुननी चाहिए। उन्होंने बताया कि अब केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। वहीं डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को सही समय पर सही दिशा देने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि हर छात्र तक करियर से जुड़ी सटीक जानकारी पहुंचे, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.