जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- टेल्को स्थित हिल टॉप स्कूल में मंगलवार को भारतीय शिक्षा प्रणाली के बदलते स्वरूप और आधुनिक शैक्षणिक पद्धतियों को अपनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 20 और 21 अप्रैल को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य विषय 'राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ -एसई ) 2023' रहा। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) के प्रतिष्ठित संकाय सदस्य और सेंटा सहयोगी डॉ. चिरंजीत नाथ ने मुख्य वक्ता और मार्गदर्शक के रूप में इस कार्यशाला का नेतृत्व किया।'प्रमुख दक्षताओं और सीखने के परिणामों को समझना' शीर्षक वाली इस कार्यशाला में जमशेदपुर, रांची, चक्रधरपुर, खड़गपुर, प्रयागराज और ओडिशा के 36 शिक्षकों ने शिरकत की। कुल 14 घंटों के इस उच्च-प्रभाव वाले प्रशिक्षण सत्र के दौरान ...