उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। नरेन्द्र भदौरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की ओर से संचालित एड्यूट्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरन नगर में वॉइस ऑफ एड्यूट्री स्कूल पॉडकास्ट कार्यक्रम हुआ। जिसमें डीएम गौरांग राठी ने कहा आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों का अध्ययन प्रणाली में परिवर्तन अतिआवश्यक है। समय के साथ-साथ चलने के कारण बच्चों में कौशल विकास होता है और भविष्य में करियर बनाने में सहायता मिलती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम, एड्यूट्री स्कूल पूरन नगर एवं निराला नगर ने आपसी सहयोग कर जिले में पहली बार स्कूल स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर पाठ्यक्रम एवं कार्यक्रम तैयार किए हैं। इस दौरान एडीएम सुशील गोंड, एडीएम आनंद नायक, शुभम यादव, एडीएम. न्यायिक अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...