अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- द्वाराहाट। बीटीकेआईटी में 'शैक्षणिक योजना एवं अध्यापन प्रस्तुतीकरण' विषय पर आयोजित पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न विभागों के 42 संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो संतोष कुमार हम्मपन्नावर ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने के साथ-साथ शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना जरूरी है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपने अध्यापन कार्य में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.